नीमच। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 की बैठक पिपली चौक पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन-
बैठक में जिला महामंत्री एवं दीनदयाल मंडल प्रभारी धनसिंह कैथवास, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव तथा जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित-
बैठक में शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर अनिल माली, राकेश किलोरिया, रमेश राठौर, महेश चौधरी, मनीष बैंस, रवि सेन, चेतन कुमावत, पवन बैरागी, शानू बना, हितेश नामदेव, रामकुमार, राजू, वेद, बलवंत कुमावत सहित बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन एवं आभार-
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल माली ने किया। अंत में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रमेश राठौर ने आभार व्यक्त किया।