BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 11:04 am
NEWS : सहकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की भूमिका सराहनीय, रजत जयंती समारोह में शामिल हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के रजत जयंती वर्ष समापन एवं गौरव समारोह में सहभागिता की। समारोह में सांसद सी.पी. जोशी, विभिन्न विधायकगण, बैंक के निदेशक, पूर्व निदेशक, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“सहकारी संस्थाएं समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती देती हैं”- राज्यपाल कटारिया
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सहकारी संस्थाएं समाज एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने पिछले 25 वर्षों में जनविश्वास अर्जित कर क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बैंक परिवार को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सेवा, पारदर्शिता और विश्वास की भावना के साथ आगे भी कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कटारिया ने कहा कि जनता उसी संस्था का सहयोग करती है, जो ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करती है। उन्होंने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में स्वर्ण जयंती समारोह मनाने की शुभकामनाएं भी दीं।

“सहकारिता भारत के डीएनए में समाहित”-  देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सहकारिता की भावना समाज को जोड़ने और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने का मजबूत आधार है। उन्होंने बैंक की प्रगति एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं आमजन को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बैंक के प्रति लोगों का अटूट विश्वास बना हुआ है और इसे बनाए रखना आवश्यक है। देवनानी ने कहा कि सहकारिता भारत के डीएनए में समाहित है और इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

बैंक की उपलब्धियों की दी जानकारी-
इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने बैंक की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा, उपलब्धियों एवं विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक निरंतर नवाचार एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध संचालक डॉ. वंदना वजीरानी ने किया, जबकि सहकारिता राज्य मंत्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक के कार्यों की सराहना की।

अतिथियों का हुआ स्वागत-
चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का स्वागत किया। समारोह को निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने भी संबोधित किया। उन्होंने बैंक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की आर्थिक उन्नति एवं जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था बताया।

समारोह में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, बैंक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE