BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: बारिश से.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 11:41 am
BIG NEWS : कनावटी में स्थित गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, हाइड्रा मशीन की चपेट में आया कर्मचारी, घटना से परिसर में मचा हड़कंप, घायल को आनन-फानन में पहुंचाया जिला अस्पताल, फिर भी नहीं बची जान, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के कनावटी क्षेत्र स्थित गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर और श्रमिकों में शोक एवं चिंता का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोधान शर्मा पिता सोमारी शर्मा (52 वर्ष) मूलतः बिहार के गोपालगंज जिले के ग्राम रामगढ़वा का निवासी था। वह वर्तमान में गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री की लेबर कॉलोनी में रहकर फैक्ट्री में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को फैक्ट्री में काम के दौरान गोधान शर्मा अचानक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा हाइड्रा मशीन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हादसे के बाद सहकर्मियों ने घायल कर्मचारी को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर रात करीब 8.30 बजे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद गोधान शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फैक्ट्री में हुए इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE