BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 12:19 pm
NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शनिवार शाम जिलेभर में बिना नंबर प्लेट एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 238 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत व्यापक चेकिंग-
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि बिना नंबर प्लेट एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। निर्देशों की पालना में जिलेभर में विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों की गहन जांच की।

141 वाहनों पर बिना नंबर के कार्रवाई-
कार्रवाई के तहत बिना नंबर प्लेट वाले 141 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। वहीं काली फिल्म लगे पाए गए 97 वाहनों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

एसपी का सख्त संदेश-
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सख्त चेतावनी और अपील-
एसपी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE