चित्तौड़गढ़। भूपालसागर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक डम्पर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकुल शर्मा के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी घेवरचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक डम्पर को जब्त किया।
इस दौरान बजरी परिवहन कर रहे अभियुक्त गणेशलाल पुत्र पेमाराम, जाति मीणा, निवासी बासाजोयरा, उतरडा, थाना गीगला, जिला सलुम्बर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम- थानाधिकारी घेवरचन्द, एएसआई असरार जमा, कानि. ओमप्रकाश, पीराराम, अक्षय।