चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (अनुभाग-1) विभाग, जयपुर के आदेशानुसार प्रमुख शासन सचिव, पशुपालन विभाग, राजस्थान, जयपुर के विकास सीतारामजी भाले को चित्तौड़गढ़ जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रभारी सचिव का आगमन-
अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने बताया कि प्रभारी सचिव भाले रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे।
जल संरक्षण अभियान में सहभागिता-
वे सोमवार, 25 मई को भूपालसागर बांध पर आयोजित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
गतिविधियों का अवलोकन व समीक्षा-
प्रभारी सचिव अभियान के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।