BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 5:49 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिए प्रक्रिया प्रारंभ, छात्रावास प्रवेश के लिए जून माह की इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, मंदसौर में 36 एससी व 2 एसटी छात्रावास संचालित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक अंगुरबाला भगोरा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों एवं आश्रमों में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

रिक्त सीटों पर होगा नवीन प्रवेश- 
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों के विद्यार्थियों के नवीनीकरण प्रवेश के उपरांत रिक्त सीटों पर नए विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा।

छात्रावासों का संचालन- 
जिले के प्रत्येक विकासखंड में कुल 36 अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावास एवं 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावास/आश्रम संचालित हैं। इनमें उत्कृष्ट छात्रावास (कक्षा 9 से 12), सीनियर छात्रावास (कक्षा 9 से 12), जूनियर छात्रावास (कक्षा 6 से 8) तथा विकासखंड मंदसौर एवं सीतामऊ में महाविद्यालयीन छात्रावास (कॉलेज स्तर) शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया- 
विद्यार्थियों का चयन प्राप्तांक एवं निवास स्थान से छात्रावास की दूरी के आधार पर नियमानुसार किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून- 
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित छात्रावास में 25 जून 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE