मंदसौर। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. शिवशंकर शर्मा ने बताया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 मई 2026 है।
निःशुल्क पंजीयन की सुविधा-
इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी संस्था में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।
उपलब्ध ब्रांच-
महाविद्यालय में चार ब्रांच संचालित हैं- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
आवश्यक दस्तावेज-
विद्यार्थियों को पंजीयन के लिए 10वीं की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक है।
फीस में छूट एवं छात्रवृत्ति का लाभ-
संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छूट एवं छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
संपर्क जानकारी-
प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार शर्मा (मो. 9826747125), प्रवेश शाखा प्रभारी आकाश तिवारी (मो. 7987519842) एवं पुलकित जोशी (मो. 9424033264) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।