BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 10:39 am
NEWS : खाकी ने किया केबल-मोटर चोरी गैंग का खुलासा, रात के अंधेरे में किसानों के खेत साफ करता था शातिर बदमाश, पुलिस ने दबोचा, चोरी का माल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने किसानों के खेतों से केबल एवं मोटर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी ने कपासन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खेतों में लगी केबल एवं मोटर चोरी करना स्वीकार किया है।

अभियान के तहत हुई कार्रवाई-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण-
3 फरवरी 2026 को प्रार्थी शम्भूदयाल टेलर (उम्र 47 वर्ष), निवासी रंडीयारडी थाना कपासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत स्थित कुएं पर लगी केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर थाना कपासन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी आधार पर अनुसंधान करते हुए घटनास्थलों का निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास एवं पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

चोरी की वारदातें कबूली-
पूछताछ में आरोपी ने कपासन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से खेतों में लगी केबल एवं मोटर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई केबल बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी-
रमेशचन्द्र पुत्र मूलचन्द्र, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी गाडरी खेड़ा कोशिथल, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE