BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 10:44 am
NEWS : जैन संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरेगा समाज, रीवा हादसे के विरोध में प्रतापगढ़ में निकलेगी वाहन रैली, साध्वी माताजी की मौत से जैन समाज में आक्रोश, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। सकल जैन समाज के प्रवक्ता विशाल गांधी ने बताया कि सकल जैन समाज, प्रतापगढ़ के बैनर तले रीवा (मध्य प्रदेश) में हुई हृदयविदारक घटना के विरोध में सोमवार, 25 मई 2026 को वाहन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विगत दिनों रीवा में एक वाहन चालक ने पूज्य साध्वी आर्यिका श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका उपशममति माताजी को टक्कर मार दी थी, जिससे माताजी का असामयिक देवलोकगमन (समाधि) हो गया। घटना से जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

वाहन रैली निकालकर सौंपेंगे ज्ञापन
सकल जैन समाज के बैनर तले सोमवार प्रातः 10 बजे कृषि मंडी चौराहा से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। वहां जिला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर जैन संतों को विहार के दौरान राजकीय सुरक्षा प्रदान करने तथा भविष्य में संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

समाजजनों से सहभागिता की अपील
सकल जैन समाज अध्यक्ष शुभेंदु घिया एवं सचिव अंबालाल चंडालिया ने समाजजन एवं धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। साथ ही ज्ञापन कार्यक्रम पूर्ण होने तक अपने-अपने प्रतिष्ठान एवं कार्यालय बंद रखने का आग्रह भी किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE