BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 11:54 am
BIG NEWS : नीमच पुलिस का सख्त एक्शन, सात दिवसीय अभियान में सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, बसों और ब्लैक फिल्म वाहनों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला हजारों रूपये का जुर्माना, नाबालिग ड्राइवरों पर गिरी गाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले में यात्री बसों, ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चालानी कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई- 
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

213 चालान, 95 हजार से अधिक समन शुल्क वसूला-
अभियान के दौरान यात्री बसों के विरुद्ध 11 चालान बनाकर 5,500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। वहीं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 201 चालान बनाकर 89,800 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कुल 213 चालानों के माध्यम से 95,300 रुपये की राशि वसूल की गई।

निर्देशों के पालन में जारी अभियान-
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा लगातार ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है।

यातायात पुलिस की अपील-
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहनों पर ब्लैक फिल्म न लगाएं तथा माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE