BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 12:36 pm
KHABAR : जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम, सीएम डॉ मोहन करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, पढे़ खबर

Share On:-

धार। “विरासत से विकास” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 25 मई 2026 (सोमवार) को धार जिला मुख्यालय पर एक विशाल जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन, धार द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की जाएगी।


मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मण्डी प्रांगण में कार्यक्रम
मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मण्डी प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार) सावित्री ठाकुर, मंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग, म.प्र. शासन) प्रहलाद सिंह पटेल, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष शसरदारसिंह मेड़ा उपस्थित रहेंगे।


भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी होगा
इसके साथ ही, सदस्य (जिला विकास सलाहकार समिति, धार) एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान धार जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण (लोकार्पण व शिलान्यास) भी मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE