शाजापुर। जिले के मक्सी नगर में जल संकट को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। पानी की भारी किल्लत से परेशान नागरिकों की आवाज उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन कर नगर परिषद का घेराव किया इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने खाली मटके सिर पर रखकर नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिषद के गेट पर फोड़े मटके, ताला लगाने की कोशिश
आक्रोशित प्रदर्शनकारी और महिलाएं नारेबाजी करते हुए सीधे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे। प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज महिलाओं ने परिषद के मुख्य द्वार पर ही अपने खाली मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के दावों की भी पोल खुलती नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस के जवान मुस्तैदी दिखाने के बजाय आंखों पर चश्मा चढ़ाकर केवल श्झांकीबाजीश् (मूकदर्शक बने) करते दिखाई दिए। पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली और निष्क्रियता के कारण प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया, जिससे काफी देर तक मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आंदोलनकारीयो से बातचीत की एवं समझाइए इसके बाद मामला शांत हुआ।