BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मौत बनकर गिरा पेड़! कटाई के दौरान मजदूर.. <<     BIG VIDEO NEWS : फर्जी सिम से साइबर ठगी का खेल, खाकी ने.. <<     BIG NEWS : इंदौर से पुणे जाने की तैयारी में थी.. <<     BIG NEWS : 23 सितंबर को बिजली रहेगी बंद..., रेलवे.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: UPI हड़ताल से कैबिनेट.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 6 अक्टूबर को.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग में धूमधाम से निकला भगवान.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी हाई स्कूल में उत्साह और उमंग के.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की शासकीय जमीन की सुरक्षा पर उठे.. <<     KHABAR : जल झूलनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर भयानक सड़क हादसा,.. <<     SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 2:27 pm
BIG NEWS : डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर की मुलाकात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड पर आ गए हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद दतिया कलेक्टर ने चुनाव संबंधी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र का राजनीति माहौल भी गर्माने लगा है।


डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह की हुई मुलाकात
इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह से हुई। यह मुलाकात पूर्व मंत्री के भोपाल स्थित निवास पर हुआ। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भेट के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनितिक परिस्थितियों एंव विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से सारगर्भित चर्चा हुई।


रणनीति बनाने में जुटी भाजपा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपी इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है और रणनीति तैयार करने में जुट गई है। दतिया सीट भाजपा के लिए इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को कड़े मुकाबले में हराया था। लंबे समय तक दतिया की राजनिति में मजबूत पकड़ रखने वाले मिश्रा की हार उस समय भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी गई थी। अब अदालत के फैसले के बाद सीट खाली होने से भाजपा इसे वापसी के अवसर के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस सीट को बचाए रखने के लिए मजबूत रणीति बनाने में लगी हुई है।


उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक विधानसबा सीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई बन सकता है। खासतौर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र बारती के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE