शाजापुर। जिले की कालापीपल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकराकलाँ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष संजय पाटीदार के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती को लेकर खोकराकलाँ कनिष्ठ यंत्री अविनेश सिंह को ज्ञापन सोपा ब्लॉक अध्यक्ष संजय पाटीदार ने बताया विद्युत विभाग सेटिंग के नाम पर रात्रि को बिजली काटी जा रही है इसके कारण सभी क्षेत्रवासियों को गर्मी में काफी परेशानियां आ रही है इसी को लेकर आज हमने यहां पर ज्ञापन सौंपा है पाटीदार ने यह भी बताया क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई करें और भारी भरकम बिल न्यूनतम किया जावे अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल के बाहर गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई आज के धरना प्रदर्शन में समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।