नीमच। शहर की नवीन घोषित सूची में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से शिक्षित युवा सुशांत कालरा को नीमच शहर कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।
सुशांत कालरा कांग्रेस की विचारधारा के कट्टर समर्थक हैं। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस के युवा वर्ग का संगठन से जुड़ाव और अधिक मजबूत होने की संभावना है।
उनकी नियुक्ति पर उनके युवा साथियों ने उन्हें बधाई दी तथा वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।