BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 3:25 pm
KHABAR : पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, गांधी भवन में याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता, राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को कांग्रेसियों ने किया नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और विकास की नई दिशा दी। बड़े बांधों, सार्वजनिक उपक्रमों, उच्च शिक्षण संस्थानों एवं औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वक्ताओं ने कहा कि नेहरू की “आधुनिक भारत” की परिकल्पना आज भी देश के विकास की आधारशिला बनी हुई है। उन्होंने युवाओं से नेहरू के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE