नीमच। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 31 मई 2026 को 11 केवी महू रोड फीडर का विद्युत प्रदाय अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रातः 7.00 बजे से 11.00 बजे तक महू रोड फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।