BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 5:22 pm
KHABAR : किसानों के भुगतान को लेकर मंडी प्रशासन, व्यापारी और किसान संघ की बैठक, अब अन्नदाताओं को तीन दिन में होगा उपज का भुगतान, न्यूनतम 10 हजार रुपये नकद, शेष राशि होगी आरटीजीएस-एनईएफटी से, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। कृषि उपज मंडी में किसानों को उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंडी कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भारसाधक अधिकारी आर्ची हरित ने की।

कृषि उपज मंडी सचिव के.के. नरगांवें ने बताया कि बैठक में किसान संघ, व्यापारी संघ एवं मंडी प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि किसानों को उनकी उपज के विक्रय मूल्य का न्यूनतम 10 हजार रुपये नगद भुगतान किया जाएगा। शेष राशि एनईएफटी (NEFT) या आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से उसी दिन, अगले कार्य दिवस अथवा बैंक के अगले कार्य दिवस तक भुगतान की जाएगी। किसी भी स्थिति में उपज विक्रय के तीन दिवस के भीतर भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उपज विक्रय के लिए मंडी या उपमंडी प्रांगण में आते समय अपनी बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड साथ लेकर आएं, ताकि भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जा सके और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

बैठक में किसानों के हितों की सुरक्षा तथा भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने पर भी चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE