BREAKING NEWS
BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 7:22 pm
KHABAR : मंदसौर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला और शपथ के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर स्थित सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा शनिवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, तंबाकू मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

डीन-सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी, रैली हुई रवाना-
महाविद्यालय के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को महाविद्यालय की डीन डॉ. शशि गांधी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जी.एस. चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं एवं इंटर्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहे तक पहुंची, जहां विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के बाद यह पुनः चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई।

गांधी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश-
गांधी चौराहे पर छात्र-छात्राओं द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि तंबाकू का सेवन शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा कई लोग अनजाने में इसकी लत का शिकार हो जाते हैं। साथ ही यह संदेश दिया गया कि दृढ़ इच्छाशक्ति एवं चिकित्सकीय परामर्श से तंबाकू की लत से मुक्ति संभव है।

डॉ. शशि गांधी ने दिलाई तंबाकू मुक्ति की शपथ-
नुक्कड़ नाटक के पश्चात डीन डॉ. शशि गांधी ने उपस्थित आमजन, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत-
तंबाकू नशा मुक्ति के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के प्रतिनिधि विश्वास दुबे के समन्वय में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ डीन डॉ. शशि गांधी ने हस्ताक्षर कर किया, जिसके बाद चिकित्सकों, अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों ने भी इसमें भाग लिया।

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन- 
महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने तंबाकू निषेध एवं नशामुक्ति के संदेशों को अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया।

तंबाकू त्याग केंद्र की जानकारी- 
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को जानकारी दी गई कि तंबाकू एवं अन्य नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति जिला अस्पताल में संचालित तंबाकू त्याग केंद्र (TCC) पर निःशुल्क परामर्श एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता फैलाते हुए स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE