रतलाम। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी ने जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
इस अवसर पर बलवंत भाटी ने कहा कि इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से रतलाम जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया सहित निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर एवं इंजीनियर उपस्थित थे।