BREAKING NEWS
BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2026, 7:34 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, निर्यात भवन पीथमपुर में तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुखी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, पढ़े खबर

Share On:-

धार। कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर स्थित निर्यात भवन में जिला कौशल समिति की एक महत्वपूर्ण एवं उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने वाली विभिन्न महत्वाकांक्षी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। युवाओं को उद्योगों से जोड़ने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

ITI प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश-
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं व्यापक बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के अधिकतम छात्र तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।

रोजगार एवं प्रशिक्षण योजनाओं की समीक्षा-
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत स्थानीय उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं को व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव दिलाने की रणनीति पर बल दिया गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजना के तहत ITI उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को क्षेत्र के प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक अप्रेंटिसशिप अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीयन, उद्योगों में रिक्तियों के विरुद्ध उनकी जॉइनिंग एवं स्टाइपेंड वितरण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

ITI धार के प्रयासों की सराहना-
बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) धार द्वारा कौशल विकास एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विशेष सराहना की गई। कलेक्टर ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं जूनियर अप्रेंटिस एडवाइजर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संस्था ‘इंडस्ट्री कनेक्ट’ के माध्यम से युवाओं को सीधे रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है।

अधिकारियों को दिए निर्देश-
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं ITI समन्वयकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का वास्तविक लाभ समय-सीमा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में रोजगार दर को और अधिक बेहतर किया जा सके। बैठक में विकास आयुक्त (डीजीएफटी) अभिषेक शर्मा, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE