खरगोन। जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे तीन सुपर कैरी वाहनों को पकड़ा है और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ वाहन खलघाट से महाराष्ट्र की ओर गोवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नाकाबंदी की और वाहनों में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे थे गोवंश नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध तीन सुपर कैरी वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तीनों वाहनों में कुल 18 गोवंश बेहद क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत सभी गोवंश को वाहनों से मुक्त कराया और निमरानी गौशाला में छुड़वाया गया।
पुलिस ने तीनों सुपर कैरी वाहनों को जब्त कर लिया है और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन और तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।इस कारवाई में बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहायक उपनिरीक्षक आशीष सोमवंशी प्रधान आरक्षक मोहन मुजाल्दे आरक्षक पंकज शर्मा आरक्षक राकेश चौहान आरक्षक जितेंद्र बघेल आरक्षक रविशंकर तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।