BREAKING NEWS
BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 1:58 pm
NEWS : वंदे गंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया श्रमदान, कालिका माता मंदिर परिसर स्थित प्राचीन जलाशय और बावड़ी की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा रविवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के सामने स्थित प्राचीन जलाशय एवं बावड़ी परिसर में श्रमदान, स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक श्रमदान कर जलाशय तथा उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। साथ ही वर्षा जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को लेकर आमजन को जागरूक किया गया।

एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार लाइन आरआई अनिल पांडे के नेतृत्व में लगभग 60 पुलिसकर्मियों ने अभियान में भाग लिया। पुलिस दल ने परिसर में फैले कचरे एवं झाड़-झंखाड़ को हटाकर स्वच्छता कार्य किया और जल स्रोतों को संरक्षित रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्राकृतिक जल स्रोतों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने आमजन से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया तथा जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE