नीमच। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न आदिवासी अंचलों, गांवों, खेत-खलिहानों एवं किसान परिवारों के बीच भारत के यशस्वी प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।
जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतनलाल मालावत ने बताया कि जिले के अनेक बूथों पर मोर्चा पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनजाति परिवारों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। खेतों, कुओं, खलिहानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से किसानों और आदिवासी भाई-बहनों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाता है।
जिले के विभिन्न गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री जी के संदेशों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनजाति समाज के भाई-बहन, किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष रतनलाल मालावत ने सभी पदाधिकारियों, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनजाति मोर्चा आगे भी समाज के बीच जनजागरण एवं जनसंपर्क के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।