BREAKING NEWS
BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 3:38 pm
KHABAR : शुजालपुर पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव, दी कई सौगात, युवाओं का भविष्य और किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे जहां उन्होंने पीएम के मन कि बात JNS कॉलेज में सुना जिसके बाद उन्होंने रोड शो किया तत्पश्चात उन्होंने सीएम राइज संदीपनी स्कूल का लोकार्पण किया जिसके बाद उन्होंने आयुर्वेदिक महाविद्यालय एंव चिकित्सालय का भूमिपूजन कर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी वहीं मीडिया से वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, कृषि और जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों का ब्यौरा साझा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


किसानों के खातों में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया, "हमने राज्य के 1 करोड़ 3 लाख से अधिक किसानों से उपज खरीदकर उनके खातों में ₹24,000 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की है। हमारी सरकार ने ₹2,625 का मूल्य सुनिश्चित कर किसानों को ₹2,700 प्रति क्विंटल तक का लाभ दिलाया है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि तीसरी फसल के लिए जिन किसानों के पास पानी और बिजली का उचित प्रबंधन है, उन्हें उड़द (दलहन) के उत्पादन पर विशेष बोनस दिया गया है। इसके साथ ही मूंग की खरीदी के लिए भी पंजीकरण शुरू हुआ है डॉ. यादव ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में किसान पूरी तरह परेशान था। उन्होंने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए हाहाकार मचा था। लेकिन आज मध्य प्रदेश न केवल गेहूं का बंपर उत्पादन कर रहा है, बल्कि दलहन उत्पादन में भी देश में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है।" शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के विजन को रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 'स्कूल चलो अभियान' के साथ-साथ 'कॉलेज चलो अभियान' भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज और नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत राज्य में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं।


मेडिकल कॉलेजों में अभूतपूर्व वृद्धि: मुख्यमंत्री ने तुलना करते हुए कहा कि पिछले 55 वर्षों में प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज खोले गए थे, जबकि हमारी सरकार ने महज 2 वर्षों में 7 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। आने वाले समय में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर लगभग 50 मेडिकल कॉलेज संचालित करने का लक्ष्य है।


उच्च शिक्षा: सरकारी स्तर पर 3 नए विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं, जिससे छात्रों को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के पुनरुद्धार का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लगभग 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर काम किया गया है, जिसके लिए ₹10,000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।


प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने बताया कि आज उन्होंने सुजालपुर में युवाओं और किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के इस कारवां में सहयोगी और सहभागी बनें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE