BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 3:52 pm
BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, स्कूटी से जैन मंदिर जा रही थी महिला, तभी भारत माता चौराहा के समीप तेज रफ्तार सेंट्रो कार बनी काल, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़, आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, अब पुलिस जुटी तलाश में, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के भारत माता चौराहे पर सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें चार स्थानों पर फ्रैक्चर आए हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी अनिता छाजेड़ (जैन), पत्नी विजय छाजेड़ (साड़ी संगम) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे स्कूटी से पुस्तक बाजार स्थित जैन मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान भारत माता चौराहे पर एक सेंट्रो कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद सुरेश पोरवाल सहित आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सहायता पहुंचाई और उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE