BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 10:55 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और आरजे पासिंग हुंडई वेन्यू कार, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा संदिग्ध वाहन, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, मौके से कमलेश गिरफ्तार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डोडाचूरा, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम मानपुरा फंटा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की हुंडई वेन्यू कार क्रं. आरजे 06 सीजी 9814 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन चालक कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर (23 वर्ष), निवासी ग्राम सिडियास, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जब्त सामग्री-
- 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए)
- हुंडई वेन्यू कार (अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए)
- एक मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए)

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE