BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 11:05 am
BIG NEWS : नीमच जिले के खोर में दर्दनाक सड़क हादसा, सुखानंद महादेव के दर्शन कर गांव लौट रहा था युवक, तभी बीच रास्ते में हो गया इस बड़ी अनहोनी का शिकार, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के खोर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से सुखानंद दर्शन कर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण लाल सालवी (29) पिता बक्षीराम सालवी, निवासी ग्राम एरा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) अपने साथी के साथ सुखानंद दर्शन के लिए नीमच आए थे। दर्शन के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खोर क्षेत्र के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नारायण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें खोर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE