BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 1:17 pm
BIG NEWS : राजस्थान में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, जब अधिकारियों ने किया नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार तो मिली सफलता, करोड़ों रूपये कीमत की एमडी और डोडाचूरा जब्त, पत्थरों के नीचे इस तरह छिपा रखा था अवैध मादक पदार्थ, एक तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-


चित्तौड़गढ़/कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 3.641 किलोग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) एवं 101.720 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गुराड़िया जोगा में छापेमारी, 3.641 किलो एमडी बरामद-
सीबीएन को सूचना मिली थी कि झालावाड़ जिले के ग्राम गुराड़िया जोगा में एक व्यक्ति अपने मकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर सीबीएन कोटा एवं भवानीमंडी सेल की संयुक्त टीम ने 1 जून को मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से 3.641 किलोग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) तथा 7.060 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। बरामद सामग्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थरों के नीचे छिपा था डोडाचूरा-
एक अन्य कार्रवाई में सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने 31 मई को ओछड़ी टोल नाका पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। पूछताछ और तलाशी के दौरान ट्रॉली में लदे पत्थरों के नीचे छिपाए गए पांच कट्टों से 101.720 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने डोडाचूरा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई जारी- 
सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग की सतर्कता और खुफिया सूचना तंत्र की सफलता का परिणाम है। "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क और ड्रग सिंडिकेट्स के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें-
सीबीएन ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 0744-2438928, व्हाट्सएप 8764748232 अथवा ई-मेल [email protected] पर गोपनीय रूप से दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE