BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2026, 4:48 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में बवाल, खेत की मेड़ बना खूनी विवाद का कारण, महिला ने लगाए मारपीट और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, खाकी से लगाई न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर चल रहा विवाद गंभीर रूप ले गया। एक महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट, गला दबाने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे खेत में जेसीबी से कार्य चल रहा था। इसी दौरान मेड़ को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि विरोध करने पर किशोर पिता गंगाराम पाटीदार, दीपक पिता किशोर पाटीदार तथा अन्य लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई, गला दबाया गया और छेड़छाड़ भी की गई।

घटना के बाद पीड़िता कुकड़ेश्वर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में शामिल लोग बरलाई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE