BREAKING NEWS
KHABAR : महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च.. <<     नौगांव में रंगदारी का 'थार' कनेक्शन! मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: स्कीम नंबर-9 में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में बेखौफ बदमाश, स्कीम नंबर-9 में.. <<     BIG NEWS : पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क पर बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस,.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी के दर्शन के बाद घर लौटने वाला.. <<     तराना के श्री बांके बिहारी मंदिर में अधिक मास.. <<     KHABAR : एमपी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस,.. <<     VIDEO NEWS: जावद रोड रेलवे स्टेशन के समीप दर्दनाक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : धंधा और लोन के नाम महिलाओं से ठगी, पुलिस ने.. <<     KHABAR : अधिक मास के पावन पर्व पर श्री बांके बिहारी.. <<     KHABAR : दशकों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, 15 जून को.. <<     VIDEO NEWS: बड़ोली खदान में दर्दनाक हादसा, मिट्टी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के बड़ोली खदान क्षेत्र में.. <<     REPORT : सरवानिया महाराज में नगर परिषद का.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 11:55 am
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी सफलता, खाकी के हत्थे चढ़ा 10 हजार रूपये का इनामी डोडाचूरा तस्कर, पिछले 7 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में करीब सात वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मंगलवाड़ थाना प्रभारी भगवानलाल और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी श्रवण राम पिता प्रहलाद राम जाट (32) निवासी शिवगांव लूनावास कलां, थाना बोरानाडा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। मामले में जून 2019 के दौरान मोरवन टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की ओर से आ रही बिना नंबर की पीले रंग की एक स्कूल बस को रोका गया था। तलाशी के दौरान बस से 8 क्विंटल 39 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया था। पुलिस ने बस जब्त कर चालक प्रेमाराम जाट निवासी भेरा की ढाणी, भांडू कला, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया था।

प्रकरण की जांच के दौरान श्रवण राम की संलिप्तता सामने आने पर उसे आरोपी बनाया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चंद्र, राकेश टंवर सिंह एवं सुभाष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर तत्काल सूचना दें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE