BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 6:01 pm
REPORT : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर घमासान, मंदसौर से उठी राजनीतिक हुंकार, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, पदाधिकारी बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्यसभा चुनाव में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारती एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत के लिए पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत था। इसके बावजूद भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा अपने प्रयासों में सफल नहीं हुई तो नामांकन के विरुद्ध आपत्ति प्रस्तुत कर उसे निरस्त करवाया गया।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का मामला नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रहार है। गुर्जर ने मीनाक्षी नटराजन को गांधीवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया है।

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि यह घटनाक्रम लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसका कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मुकाबला करेगी।

पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के बहुमत प्राप्त उम्मीदवार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन कर संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।

वहीं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा कि जिस मामले को आधार बनाकर नामांकन निरस्त किया गया, उसमें मीनाक्षी नटराजन के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण विचाराधीन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि न तो किसी न्यायालय ने उनके विरुद्ध संज्ञान लिया है और न ही कोई अपराध दर्ज है। ऐसे में नामांकन निरस्त करने का कोई वैधानिक आधार नहीं था।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया, सोमील नाहटा, मनजीत टुटेजा, अजय लोढ़ा, इष्टा भाचावत, प्रवीण मांगरिया, सुनील बसेर, सुनील गुप्ता, राजनारायण लाड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE