BREAKING NEWS
NEWS : मौत के कुएं में फंसा राष्ट्रीय पक्षी, 60 फीट.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा धमाका, चित्तौड़गढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन.. <<     KHABAR : सूखे कुएं में लौटी जिंदगी, ग्रामीणों ने.. <<     BIG NEWS : दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवरात चोरी का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला,.. <<     BIG REPORT : भादवामाता में 4 करोड़ रुपये से अधिक के.. <<     KHABAR : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे.. <<     REPORT : एक क्लिक में जुड़ें, बनें गिनीज वर्ल्ड.. <<     KHABAR : धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     KHABAR : चारधाम दर्शन कर लौटे श्रद्धालु,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में गरमाया जयपुर में निर्माणाधीन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 7:54 pm
BIG NEWS : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन त्रिनेत्र में दो तस्कर धराए, फर्जी नंबर प्लेट, कार में ड्रग्स और गांजे का जाल, पुलिस ने खोली तस्करों की पोल, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत मंगलवाड़ एवं निकुम्भ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडीएमए पाउडर, गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन में लिप्त आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई-
मंगलवाड़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बेलेनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 2.50 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पवन पिता डालचंद अहीर निवासी रावतपुरा, थाना मंगलवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को भी जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा था।

निकुम्भ थाना पुलिस की कार्रवाई-
डीएसटी टीम की सूचना पर निकुम्भ थाना पुलिस ने नई आबादी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी हीरालाल पिता मोहनलाल मेनारिया निवासी निकुम्भ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE