मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में अफजलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को फरियादी सत्यनारायण पिता जुझारलाल ने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक MP14 ZJ 2216) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक बाइक छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
इसके बाद बाइक के चेसिस और इंजन नंबर की जांच करने पर वह थाना अफजलपुर में दर्ज चोरी के प्रकरण की मोटरसाइकिल निकली। पुलिस ने वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है।
पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरीश मालवीय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।