BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: उद्योग चाहिए, लेकिन गांव की सांसें नहीं.. <<     VIDEO NEWS: करोड़ों की समाज की जमीन पर बढ़ा विवाद,.. <<     VIDEO NEWS: आवास योजना का मकान बनने से रोकने का.. <<     VIDEO NEWS: हाथों में चूड़ियां, खाली खाद का कट्टा..... <<     KHABAR : खेत का पुश्तैनी रास्ता बंद, न्याय की आस.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद संकट पर किसानों का हल्ला बोल,.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना के विरोध में चिता.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून की रफ्तार थमी, छह दिन से.. <<     VIDEO NEWS: आवास योजना का मकान बनने से रोकने का आरोप,.. <<     VIDEO NEWS: करोड़ों की समाज की जमीन पर बढ़ा विवाद,.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय के सामने महिला का धरना,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर नशे की डील से पहले दलौदा.. <<     KHABAR : हॉकी खिलाड़ी प्रियंका जौहरी बनीं खेल.. <<     BIG NEWS : नीमच में हक की लड़ाई में बुजुर्ग महिला का.. <<     VIDEO NEWS: बारिश थमी, कमजोर पड़ा मानसून, खेत सूखे तो.. <<     KHABAR : वकील बोले-नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की.. <<     VIDEO NEWS: मंडफिया नरेश का खुला दानपात्र, टूटे कई .. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 10:44 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले के गरोठ में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, मुखबिर की पुख्ता सूचना से मिली बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन के बाहर खेप के साथ खड़ा था रिंकू, खाकी ने घेराबंदी कर दबोचा, दो बैगों से निकला 27 किलो माल, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

गरोठ। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दो बैगों में अवैध डोडाचूरा लेकर पिपल्या मोहम्मद की ओर रेलवे स्टेशन गरोठ के पास रेलवे बाउंड्री के बाहर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो बैगों में रखा 26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पिता तिलक राज जोगी (40) निवासी वार्ड क्रमांक-9, शास्त्री नगर, जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक धन्नालाल योगी एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE