BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: उद्योग चाहिए, लेकिन गांव की सांसें नहीं.. <<     VIDEO NEWS: करोड़ों की समाज की जमीन पर बढ़ा विवाद,.. <<     VIDEO NEWS: आवास योजना का मकान बनने से रोकने का.. <<     VIDEO NEWS: हाथों में चूड़ियां, खाली खाद का कट्टा..... <<     KHABAR : खेत का पुश्तैनी रास्ता बंद, न्याय की आस.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद संकट पर किसानों का हल्ला बोल,.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना के विरोध में चिता.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून की रफ्तार थमी, छह दिन से.. <<     VIDEO NEWS: आवास योजना का मकान बनने से रोकने का आरोप,.. <<     VIDEO NEWS: करोड़ों की समाज की जमीन पर बढ़ा विवाद,.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय के सामने महिला का धरना,.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर नशे की डील से पहले दलौदा.. <<     KHABAR : हॉकी खिलाड़ी प्रियंका जौहरी बनीं खेल.. <<     BIG NEWS : नीमच में हक की लड़ाई में बुजुर्ग महिला का.. <<     VIDEO NEWS: बारिश थमी, कमजोर पड़ा मानसून, खेत सूखे तो.. <<     KHABAR : वकील बोले-नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की.. <<     VIDEO NEWS: मंडफिया नरेश का खुला दानपात्र, टूटे कई .. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 1:25 pm
BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर नशे की डील से पहले दलौदा पुलिस का धावा, एमडी और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैग में इस तरह छिपाकर ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, अब सलाखों के पीछे रहेगा फिरोज, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) एवं 2 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों एवं मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को थाना दलौदा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामोर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर दलौदा-महू-नीमच हाईवे रोड स्थित सांवलिया गौशाला के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज पिता अब्दुल रहमान (22 वर्ष), निवासी अभिनंदन कॉलोनी, पद्मावती रिसोर्ट के पास, मंदसौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 ग्राम एमडी (कीमती करीब 1 लाख 20 हजार रुपये) तथा उसके बैग से 2 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा (कीमती करीब 4 हजार रुपये) बरामद हुआ। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एवं 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी, सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामोर, आरक्षक जितेंद्र त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, युवराज सिंह एवं सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE