BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2026, 1:37 pm
BIG NEWS : मंदसौर में मानसून की रफ्तार थमी, छह दिन से बारिश गायब, गर्मी व उमस से लोग बेहाल, खेतों की नमी घटने से बढ़ी किसानों की चिंता, अब जुलाई माह की इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। पिछले छह दिनों से जिले में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं हुई है, जिससे तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आखिरी बार 8 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी, जबकि 9 जुलाई की रात कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। इसके बाद मंगलवार तक जिले में बारिश नहीं हुई।

बारिश नहीं होने से दिनभर तेज धूप और उमस का असर बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन वे बिना बरसे आगे बढ़ जा रहे हैं। इससे आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

जिला मुख्यालय सहित गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, दलौदा, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़, डिगांव, सुंठोद, बरखेड़ा और अफजलपुर सहित अधिकांश क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। मानसून के कमजोर पड़ने से खेतों की नमी कम होने लगी है और किसान अगली अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

अगले तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन से चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है, लेकिन फिलहाल व्यापक या भारी वर्षा के आसार नहीं हैं। हालांकि, 17 जुलाई के आसपास मानसून के दोबारा सक्रिय होने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

अब तक जिले में औसतन करीब 10.10 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इससे खरीफ फसलों को शुरुआती लाभ मिला है, लेकिन बेहतर उत्पादन के लिए आगामी दिनों में अच्छी बारिश आवश्यक मानी जा रही है।

मौसम का संभावित पूर्वानुमान-
15 जुलाई- आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
16 जुलाई-  कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
17 जुलाई के आसपास-  मानसून के पुनः सक्रिय होने के साथ वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों से भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।

फिलहाल जिलेवासियों की निगाहें अच्छी बारिश पर टिकी हैं। लगातार उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि किसान भी मानसून के दोबारा सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE