मनासा। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ तस्करी एवं फरार आरोपीयो की धरपकड़ के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा ने वर्ष 2024 के अपराध में फरार चल रहे मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त फरार आरोपी सोनू पिता प्रकाशचन्द धाकड निवासी बरखेडा को गिरफ्तार किया गया जससे अपराध सदर मे पुछताछ जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना मनासा में दर्ज अपराध क्रमांक 601/02.12.2024 धारा 8/15,29,25
एनडीपीएस एक्ट (अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी) के मामले में आरोपी अवीनाश पिता हीरालाल धाकड उम्र 22 साल निवासी मालखेडा को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी 01. जितेन्द्र सिंह पिता रामसिंह निवासी मुण्डला चक थाना निमच सिटी 02. सोनू पिता प्रकाशचन्द धाकड निवासी बरखेडा चोकडी लंबे समय से फरार चल रहे थे उक्त दोनो फरार आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000-5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपी सोनू पिता प्रकाशचन्द धाकड निवासी बरखेडा को दिनांक 17.07.2026 को गिरफ्तार किया गया जससे उक्त अपराध के संबंध में पुछताछ की जा रही है। एवं अन्य 5000 रु के इनामी फरार आरोपी जितेन्द्र सिंह पिता रामसिंह निवासी मुण्डला चक थाना निमच सिटी की तलाश जारी है।
सराहनीय भमिकाः- आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, प्रआर. प्रकाश सीनम, प्रआर. मनोहर बैरागी, प्रआर. अकीब मेव, प्रआर समरथ खराड़ी, आर विजयपाल सिंह, आर. हेमन्त सिंह, आर. अंकित जोशी, आर. ईश्वर चौहान, आर. कुशलपाल जाट, आर. अजयप्रताप, आर. सुनिल माली, आर. दशरथ जाटव की सराहनीय भूमिका रही।