BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 6:13 pm
BIG NEWS : गड़ा धन निकालने और नोटों की बारिश का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने गड़ा धन निकालने, नोटों की बारिश करने और धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी सहित अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी हरीश मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, फरियादी गोपाल धाकड़ निवासी चिकलाना, जिला रतलाम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने जादू-टोना और पूजा-पाठ के माध्यम से नोटों की बारिश कराने तथा गड़ा धन निकलवाने का झांसा देकर उससे कई बार में करीब 8 लाख रुपये से अधिक की राशि ले ली।

आरोपियों ने फरियादी को अलग-अलग स्थानों पर पूजा कराने के नाम पर बुलाया और नोटों की गड्डियां देने का नाटक किया। बाद में जब पोटली खोलने पर उसमें केवल 20-20 रुपये के नोट मिले तो फरियादी को ठगी का पता चला।

जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान कर पृथ्वीराज पिता भेरूलाल निवासी चिकलाना, कमलेश पिता प्रभुलाल निवासी रिण्डा, नबीनुर उर्फ अफसर पिता सुभान निवासी कुचडोद और अफसर पिता सुभान निवासी कुचडोद को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, अम्बे माता की मूर्ति और तांत्रिक के रूप में उपयोग किए जाने वाले कपड़े व माला जब्त किए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमलेश ने ठगी की पूरी योजना बनाई थी, पृथ्वीराज ने फरियादी को गिरोह तक पहुंचाया, जबकि अन्य आरोपियों ने पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रिया का नाटक कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी कंवरलाल सहित अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरीश मालवीय और अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE