BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2026, 6:25 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई को किया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर सिर का मुंडन करवाकर खदान क्षेत्र में छिपा हुआ था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर डीएसपी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन और थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी चेतन जाट अपने साथी रोशन माली के साथ भट कोटड़ी माइंस क्षेत्र में भेष बदलकर छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान चेतन जाट गिरने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी चेतन जाट पिता मांगीलाल जाट (23 वर्ष), निवासी लसड़ावन, थाना सदर निम्बाहेड़ा को दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी रोशन माली पिता इन्द्रमल माली (29 वर्ष) को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी चेतन जाट की निशानदेही पर इमरोज गांव लसड़ावन में घटना स्थल की मौका तस्दीक कराई है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
एएसआई सुंदरपाल, कांस्टेबल श्यामलाल, सूर्यभान सिंह और जमनालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE