BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2026, 11:37 am
BIG NEWS : एमडी ड्रग्स और अफीम का हाई-प्रोफाइल नेटवर्क उजागर, पुलिस के शिकंजे में आया रामपुरा का जमील शाह, एक के बाद एक खाकी की पूछताछ में खुल रहे कई राज, अब तक 8 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में करोड़ों के नशे के कारोबार की परतें लगातार खुल रही हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स एवं अफीम बरामदगी मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जमील पिता जाकिर शाह (32) निवासी धारियाखेड़ी, हाल निवासी लालबाग (रामपुरा, जिला नीमच) को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही हाई-प्रोफाइल एनडीपीएस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। पुलिस के अनुसार तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

यह पूरा मामला 7 मई 2026 का है, जब मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप दबिश देकर दावतखेड़ी निवासी इमरान उर्फ बंटी पठान को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास रखी पानी की विद्युत मोटर पर संदेह हुआ। जब मोटर को खोलकर देखा गया तो उसके भीतर बेहद शातिर तरीके से एमडी ड्रग्स और अफीम छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से स्कूटी, मोबाइल फोन एवं विद्युत मोटर भी जब्त की थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 8/22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मुख्य आरोपी इमरान उर्फ बंटी पठान से सात दिन की पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने महावीर चौहान, सादिक गढ़वी, सलमान, शाकिर उर्फ चेला, असलम हुसैन एवं परमानंद उर्फ बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इसी कड़ी में फरार चल रहे जमील शाह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जमील शाह पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने के साथ-साथ अन्य राज्यों से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि एमडी ड्रग्स एवं अफीम की सप्लाई किन-किन जिलों और राज्यों तक की जा रही थी।

मंदसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशे के इस काले कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE