शिवपुरी। जिले के पिछोर में आज आवकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 75 पेटी अवैध मदिरा की जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। आवकारी विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में आवकारी विभाग ने आज लभेड़ा तिराहा स्थित पिछोर ढाबे पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मौके से देशी मदिरा, विदेशी मदिरा और बीयर की कुल 75 पेटियां बरामद कीं जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद टीम ने मदिरा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है वहीं विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है।