BREAKING NEWS
NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<     KHABAR : गरीबो को राशन मांगने पर दे रहे थे पर्ची, 6.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 4:49 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा, 48 घंटे में मनासा पुलिस ने की दो बड़ी कार्रवाई, 117 किलो से ज्यादा का माल जब्त, पांच आरोपी तस्कर चढ़े हत्थे, एक हुआ फरार, अब खाकी ने तेज की तस्करी नेटवर्क की तलाश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 94 हजार 100 रुपए बताई गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है तथा उनसे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पहली कार्रवाई में 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद-
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीत कुमार नायक तथा सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू पिता जगसीर सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास मौजूद बैगों की तलाशी लेने पर 59.740 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में फरार आरोपी सुरजी सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब की तलाश जारी है।

दूसरी कार्रवाई में 57.800 किलो डोडाचूरा जब्त-
19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए सतनाम सिंह पिता शेर सिंह, राजबिंदर सिंह पिता लाल सिंह तथा राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेल सिंह को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे वाले बैगों से 57.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। तीनों के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

3.94 लाख रुपए का मशरूका जब्त-
दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 117.54 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 10 हजार रुपए, तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 84 हजार 100 रुपए है, जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूके की अनुमानित कीमत 3 लाख 94 हजार 100 रुपए बताई गई है।

पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार-
गिरफ्तार आरोपियों में सोमदत्त उर्फ सोमू निवासी शतीरवाला, थाना खुईखेड़ा, जिला फाजिल्का, पंजाब; सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी हीरावाली, थाना खुईखेड़ा, जिला फाजिल्का, पंजाब; सतनाम सिंह निवासी अहालपुर, थाना सतूरगढ़, जिला मानसा, पंजाब, राजबिंदर सिंह निवासी अहालपुर, थाना सतूरगढ़, जिला मानसा, पंजाब तथा राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू निवासी गांव 10 एमडी, तहसील अनूपगढ़, जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान शामिल हैं। मामले में सुरजी सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE