चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना भैंसरोडगढ़ ने सोशल मीडिया पर टोपीदार बंदूक का वीडियो बनाकर वायरल करने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं पुलिस उप अधीक्षक रावतभाटा शंकर लाल मीणा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भैंसरोडगढ़ कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने तथा वीडियो एवं रील के माध्यम से आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वालों की निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को पुलिस ने सोशल मीडिया पर टोपीदार बंदूक का वीडियो पोस्ट कर उसे वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद पिता देवीलाल गुर्जर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खालगांव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ तथा भगवानलाल पिता जयलाल गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी नलीखेड़ा, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका-
कार्रवाई में पुलिस थाना भैंसरोडगढ़ के थानाधिकारी कमलचंद, हेड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल रामरूप एवं जयसिंह तथा सोशल मीडिया सेल के एएसआई सत्यनारायण, कांस्टेबल गोविंद एवं महिला कांस्टेबल कांता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।