चित्तौड़गढ़। राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार नेतावल गाडरियावास पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने जाट का साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर जाट ने ग्रामीणों और किसानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जाट ने कहा कि क्षेत्र में विकास से जुड़े जो कार्य शेष हैं, उन्हें ग्रामीणों की मांग एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को विकास कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर भोपा जी, नारू जी गाडरी, भगवान जी प्रजापत, मुकेश सोमानी, किशन जाट नेतावल, शंभूलाल जाट, रतन जाट, पन्नालाल जाट, मुकेश जाट, घीसू खान, कमलेश जायसवाल, मोहन गाडरी, कमलेश गाडरी, पूरण गाडरी, मुकेश गाडरी, श्यामलाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।