नीमच। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में नीमच के फव्वारा चौक क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-गैस के बढ़ते दाम और बिजली की दरों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर चाय बनाकर राहगीरों को पिलाई और बढ़ती महंगाई के प्रति विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर चिंता जताते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।