BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 3:08 pm
BIG NEWS : बड़ीसादड़ी में बाइक चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 4 बदमाश चढ़े खाकी के हत्थे, चोरी की बाइकें बरामद, आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, रात के अंधेरे में घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को बनाते थे निशाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

बड़ीसादड़ी। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों से आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा होने की बात सामने आई है। इनमें बाइक चोरी व लूट के साथ विद्युत तार और पानी की मोटर के स्टार्टर चोरी की घटनाएं भी शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को आमीरामा निवासी शिवालाल पुष्करणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 25 अगस्त की रात अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। सुबह मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिश्चंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आमीरामा, बड़ीसादड़ी, छोटी सादड़ी रोड, करजू मोड़ और चित्तौड़गढ़ रोड सहित विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद शिवसिंह मीणा, गजेन्द्र कुमार मीणा, नरेश मीणा और सांवरिया सिंह मीणा को गिरफ्तार किया गया।

7 वारदातों का खुलासा-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा होने की जानकारी दी गई है

केवलपुरा से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी।
डूंगला से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी।
नाहरपुरा, थाना कानोड़ क्षेत्र से सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी।
बड़ीसादड़ी में बिजली कार्यालय के पास से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लूट।
पीलीखानिया, पारसोली से पानी की मोटर का स्टार्टर चोरी।
बड़ीसादड़ी रेलवे पुलिया से लक्ष्मीपुरा रोड तक 33 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी।
रघुनाथपुरा के पास 11 केवी विद्युत लाइन से तार चोरी।
रात में खड़ी बाइक बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए वाहनों को गिरवी रखकर मिलने वाली राशि से किराए का कमरा लेकर शराब पार्टी और मौज-मस्ती करने की बात पूछताछ में सामने आई है।

4 आरोपी गिरफ्तार
शिवसिंह मीणा पिता निर्भयसिंह मीणा, निवासी शिवपुरा, थाना बड़ीसादड़ी।
गजेन्द्र कुमार मीणा पिता उदयलाल मीणा, निवासी पंडेडा, थाना बड़ीसादड़ी।
नरेश मीणा पिता शंकरसिंह मीणा, निवासी बोरूंडी, थाना बड़ीसादड़ी।
सांवरिया सिंह मीणा पिता भैरूसिंह रावत मीणा, निवासी शिवपुरा, थाना बड़ीसादड़ी।

पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश मीणा के खिलाफ पूर्व में चोरी के दो प्रकरण दर्ज हैं, जो विचाराधीन हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका-
कार्रवाई में एसआई बाबूलाल, एएसआई हरिराम, लक्ष्मीलाल सहित कांस्टेबल राकेश, बाबूलाल, प्रेमाराम, दिनेश, श्रवण, अचलाराम, रूपाराम, धर्मीचंद, रामकिशोर सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE