मंदसौर। थाना नई आबादी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 190 ग्राम एमडी ड्रग और 3.6 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
1 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाजिश पिता मेहबूब खां, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापुरा मंदसौर को गिरफ्तार किया। वहीं शाहरुख पिता मेहबूब खां, उम्र 28 वर्ष, निवासी नयापुरा मंदसौर तथा अय्यूब पठान निवासी हथुनिया, राजस्थान को फरार बताया गया है।
एमडी ड्रग, डोडाचूरा और वाहन जब्त-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 190 ग्राम एमडी ड्रग, 3.6 किलोग्राम डोडाचूरा, टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP14NB5124 कीमत करीब 70 हजार रुपये तथा एप्पल कंपनी के दो और सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन, कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपये, जब्त किए हैं।
मामले में थाना नई आबादी पर अपराध क्रमांक 150/26 के तहत धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना नई आबादी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंदसौर पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।