BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 10:21 am
BIG NEWS : ब्रेजा कार से तीन कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, जब गंगरार थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, मौके से दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो 710 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जोधपुर के निवासी बताए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह एवं वृत्ताधिकारी गंगरार के निर्देशन तथा थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।

कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दिनेश विश्नोई एवं महेंद्र विश्नोई, निवासी जोधपुर बताया। पुलिस टीम ने कार की विधिवत तलाशी ली तो उसमें तीन प्लास्टिक के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा भरा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर कुल 46.710 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर नियमानुसार फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ कार्रवाई पूरी करते हुए मादक पदार्थ को जब्त किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों से डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी तुलसीराम, हेड कांस्टेबल युवराज सिंह, कांस्टेबल श्योपत, रामहंस, रामप्रसाद एवं भैरूलाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE